लुधियाना में भक्तों ने खींचा भोलेनाथ का रथ:महा शिवरात्रि पर्व को लेकर निकाली यात्रा, झांकियों ने मन मोहा, पुष्प वर्षा से स्वागत

लुधियाना में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य रथयात्रा निकाली गई। दुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई यात्रा में भगवान शिव के रथ को श्रद्धालुओं ने रस्सी से खींचा। भक्तों ने नतमस्तक होकर रथ का स्वागत किया। यात्रा का मार्ग दुर्गा माता मंदिर से जगराओ पुल, फुव्वारा चौक, घुमार मंडी और आरती चौक होते हुए सराभा नगर के नव दुर्गा मंदिर तक रहा। यहां भोलेनाथ की महाआरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। यहां देखें कुछ फोटो… श्रद्धालुओं के लिए लगाए लंगर यात्रा मार्ग पर धार्मिक, व्यापारिक और समाजसेवी संगठनों ने स्वागत द्वार लगाए। साथ ही लंगर की व्यवस्था भी की गई। श्रद्धालुओं ने फूलों और रंगों से भगवान शिव का स्वागत किया। बता दें कि, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *