आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की अध्यक्षता में लुधियाना से वरिष्ठ भाजपा नेता कमलजीत सिंह कड़वल ने आज बीजेपी को अलविदा कह दिया। कड़वल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कड़वल का आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने माथे पर पटका लगाकर स्वागत किया। कड़वल ने कहा कि शायद मेरे में ही कोई कमी रही होगी जिस कारण भाजपा में अधिक समय नहीं रुक पाया। कड़वल ने कहा कि मेहनती वर्करों को नजर अंदाज किया जा रहा है। जिस कारण आज आप का दामन थामा है ताकि हलके और शहर को तरक्की के रास्त पर लाया जा सके। इन नेताओं के साथ कड़वल भी आप में शामिल कमलजीत सिंह के साथ कई अन्य कांग्रेस और भाजपा नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पूर्व कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह कोचर, बलजिंदर सिंह काहलों, लोक इंसाफ पार्टी के नेता विक्रांत शर्मा, पूर्व भाजपा पार्षद रणजीत सिंह उभी, मौजूदा जिला परिषद सदस्य जगजीत सिंह और भाजपा नेता दविंदर सिंह वालिया, सुखवंत सिंह उभी, रवि शर्मा नीटा, रणवीर सिंह उभी प्रीत गुडानी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और आप परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, पार्टी के सह-अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी, विधायक देव मान, आप नेता डॉ. सनी आहलूवालिया और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग मौजूद रहे। प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा बोले… अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को नगर निकाय चुनावों में हर जगह लोगों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। विभिन्न पार्टियों से नेताओं का लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल होना दर्शाता है कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि सभी ने सदस्यों को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।