लुधियाना में भाजपा प्रधान धीमान आप पर बरसे:बोले-खानापूर्ती के लिए हुए चुनाव,वोटर लिस्टों में हुई धांदली;चुनाव दोबारा करवाने की मांग

पंजाब के लुधियाना में आज भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देवी जमकर आम आदमी पार्टी पर बरसे। रजनीश धीमान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में इस बार कम मतदान होना चिंता का विषय रहा। जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा इन चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ा। प्रशासन द्वारा बनाई वोटर लिस्टों में बहुत खामियां थी। कई वार्डों में पूरे के पूरे मोहल्ले के लोग मतदान करने से वंचित रह गए। महज खानापूर्ति के लिए सरकार ने करवाए चुनाव
धीमान ने कहा कि आप सरकार द्वारा ये चुनाव महज खानापूर्ति करने के लिए करवाया गया। वही तीन साल में दो बार वार्डबंदी होने के बावजूद भी सही प्रकार से वोटर लिस्टों का तैयार न होना भी एक सवालिया निशान है। धीमान ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी को लगता था कि वो वोटर लिस्ट में हेर फेर कर चुनाव आसानी से जीत जाएंगे परंतु इसमें भी उनको मुंह की खानी पड़ी और वो मेयर बनाने के आंकड़े तक भी पहुंच नहीं सके। चुनाव आयोग दोबारा करवाए चुनाव धीमान ने कहा कि चुनावों के दौरान सत्ताधारी पार्टी के प्रतिनिधियों ने जिस प्रकार भाजपा उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को तंग किया। उससे साफ जाहिर होता है कि उनको अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने चुनाव आयोग से दोबारा नगर निगम चुनाव करवाने की अपील की। निगम चुनाव में हुई गुंडागर्दी की भेजी जाएगी शिकायत गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आप विधायकों की ओर से पूरी तरह गुंडागर्दी की गई है। कई वार्डों में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए गुंडागर्दी से जाली वोट भी डलवाई गई। अगर चुनाव आयोग की ओर निष्पक्ष चुनाव करवाए जाते तो आज नगर निगम चुनाव का रिजल्ट कुछ ओर होना था। चुनाव आयोग भी सत्ताधारी पार्टी के हाथों की कठपुतली बना रहा। देबी ने कहा की नगर निगम चुनाव के दौरान आप विधायकों की ओर से भाजपा नेताओं के साथ भी गुंडागर्दी की गई।उनके साथ पोलिंग बूथों पर गलत शब्दावली इस्तेमाल की गई। जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके लिए जल्द ही चुनाव आयोग को शिकायत कर इसका जवाब मांगा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *