लुधियाना में भाजपा वर्करों ने घेरा CP दफ्तर:देबी बोले-आप विधायक पुलिस अफसरों से करवा रहे फोन,बूथों के कार्यकर्ताओं की मांग रहे लिस्टें

पंजाब के लुधियाना में आज भाजपा जिला लीडरशिप ने CP दफ्तर के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। धरने में करीब 200 से अधिक भाजपा पदाधिकारी और वर्करों ने भाग लिया। भाजपा लीडरशिप का आरोप है कि हल्का पश्चमी में उप-चुनाव होने जा रहे है। आम आदमी पार्टी के विधायकों के इशारे पर पुलिस अधिकारी भाजपा के वर्करों को फोन करके धमका रहे है। भाजपा वर्करों से अलग-अलग बूथों पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सूचियां मांग रहे है। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर भाजपा वर्करों ने हाथों में तख्तियां पकड़ कर जमकर नारेबाजी भी की। एक प्लेट पर AAP सरकार लिख कर प्रदर्शित किया। उप-चुनाव में आप सरकार को दिख रही हार-देबी जानकारी देते हुए भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि हल्का पश्चमी में आप सरकार अपना हार देख रही है। जिस कारण अब पुलिस का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के दबाव में भाजपा वर्कर काम नहीं करने वाले। आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से मांग की गई है कि वह अपने नीचले स्तर के अधिकारियों की कार्यशैली पर नजर रखे। केजरीवाल की राजनीति हो चुकी समाप्त-प्रवीण बांसल भाजपा नेता प्रवीण बांसल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली हार चुके है। उनकी राजनीति अब सभी तरफ से समाप्त हो चुकी है। हल्का पश्चमी सीट राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को दल और बल के साथ जितवा कर वह खुद राज्य सभा में जाने के चक्कर में है। पुलिस प्रशासन को सख्त आदेश दिए गए है कि हल्का पश्चमी सीट पुलिस ने जितवा कर देनी। आप पार्टी की इस धक्केशाही के खिलाफ आज ये धरना दिया जा रहा है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देगी। जिन अधिकारियों ने भाजपा वर्करों को फोन किए है उनके नंबर पुलिस कमिश्नर को दिए जाएंगे। भाजपा नेता एडवोकेट अनिल सरीन ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी धक्केशाही पर उतारु हो चुकी है। पुलिस भी भाजपा वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है लेकिन ये धक्केशाही भाजपा सहन नहीं करेगी। भाजपा का वर्कर दबने वाला नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *