लुधियाना में महिला की बनी फर्जी ID:फोटो लगाकर लिखे-अश्लील शब्द, दो लोगों पर 8 महीने बाद पर्चा दर्ज

पंजाब के लुधियाना में एक महिला की सोशल मीडिया पर फेक फेसबुक ID बना कर दो लोगों ने कई लोगों के फ्रेंड रिक्वेस्ट फेजी। ID पर महिला की तस्वीर लगाकर आरोपियों ने उस पर पेड सेक्स लिखा। महिला के बयानों पर जांच कर थाना लाडोवाल की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 4 जुलाई 2024 को आई काल जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई 2024 को उसे मोबाइल 98143-24006 नंबर से मेरे मोबाइल फोन पर काल आई। उसने काल रिसीव नहीं की। जब अगले दिन उसने उसी मोबाइल नंबर पर फोन किया और काल करने वाले पूछा कि उन्होंने काल क्यों की थी तो उस व्यक्ति ने कहा कि आपने मुझे रिक्वेस्ट भेजी थी। बहू की तस्वीर पर लिखा-पेड सेक्स महिला मुताबिक उसने उससे कहा कि उसने किसी तरह की कोई रिक्वेस्ट नहीं भेजी। उस व्यक्ति ने जब अपने मोबाइल से स्क्रीन शाट भेजा तो उसमें उसकी होने वाली बहू की तस्वीर लगाई हुई थी और अश्लील शब्दावली (पेड सेक्स) लिखा हुआ था। इसकी बाद तुरंत थाना लाडोवाल में शिकायत दी। 8 महीने की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर इस केस में 8 महीने बाद आरोपी हरजीत सिंह निवासी गली नंबर 8 टाहली वाला चौक सुल्तान विंड रोड अमृतसर और विवेक कुमार निवासी अजीत नगर, सुल्तान विंड रोड अमृतसर के खिलाफ पर्चा दर्ज किया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *