लुधियाना में महिला चोर गैंग एक्टिव मोड पर है। काली सड़क पर एक एससी रिपेअर की दुकान पर इन महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं ने दुकानदार के गैरहाजिरी में दुकान से तांबे की तार और अन्य कीमती सामान की बोरियां चुराई। 5 किलोमीटर का पीछा कर महिलाओं को लोगों ने पकड़ा दुकानदार के पड़ोस में एक युवक ने चोरी की वारदात होते देखा और शोर मचाया। महिलाएं चोरी किया सामान दुकान के बाहर ही छोड़ कर भाग गई। लोगों ने एक महिला को मौके पर ही पकड़ लिया। उसी महिला ने अन्य महिलाओं की ठिकाना बताया। जिसके बाद करीब 5 किलोमीटर दुकानदार और लोगों ने उसका पीछा करके शातिर महिलाओं को पकड़ लिया। महिलाओं के कब्जे से तांबें की तारें और अन्य सामान बरामद हुआ। दुकानदार दीपक बोला-दुकान को झुंड बनाकर महिला चोरों घेरा दुकानदार दीपक ने कहा कि घर पर गेस्ट आए हुए थे इसलिए दुकान पर कोई नहीं था। महिलाओं ने दुकान के बाहर पहले झुंड बनाया। इसके बाद एक महिला छिप कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। इन्होंने एक बोरी कापर तारों की चुराई। पड़ोसी ने जब इन महिलाओं को दुकान से निकलते देखा तो उसने तुरंत सूचित किया। कुछ दूरी पर ही इन महिलाओं को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया। सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को भी सूचित कर दिया था। उधर, थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ जसबीर सिंह ने कहा कि महिलाओं को लेकर लोग थाना आए जरूर थे लेकिन अभी उन्होंने बयान नहीं दर्ज करवाए। इलाके के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है कि ठग महिलाओं से सुचेत रहे।


