लुधियाना में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपी से हेरोइन बरामद किया, NDPS एक्ट में केस दर्ज

लुधियाना जिले की जगराओं में चौकी गिद्दड़विडी पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। महिला अपने ग्राहकों को नशीले पदार्थ की सप्लाई देने जा रही थी। इस संबंध में थाना सिधवा बेट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिद्दड़विडी गांव निवासी चरनजीत कौर उर्फ माणी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके।चौकी इंचार्ज राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, आरोपी महिला लंबे समय से नशा तस्करी में शामिल थी और ग्राहकों को होम डिलीवरी करती थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई उस समय भी वह मलसिया बाझन की ओर सप्लाई देने जा रही थी।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। महिला कर्मचारियों की सहायता से आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर थी। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से प्राप्त करती थी और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करती थी। मामले की गहनता से जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *