लुधियाना में महिला-निहंग विवाद का वीडियो वायरल:ऑटो में बैठने पर हुआ विवाद, निहंग सिंह ने सड़क पर लहराई तलवार, जमकर हंगामा

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर एक महिला और निहंग सिंह के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। उसके बाद निहंग सिंह ने तलवार निकाली और लहराते हुए बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इस दौरान कुछ लोग निहंग सिंह को विरोध करने लगे तो उनके साथ भी हाथापाई हो गई। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर दिया और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं महिला ने इस मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर सात में दे दी है। जानकारी के अनुसार ऑटो में बैठने को लेकर विवाद हुआ। महिला जिस ऑटो पर बैठी थी निहंग सिंह ने उसके ऑटी की चाबी निकाल ली और उसे धमकाने लगा। महिला ने विरोध किया तो निहंग सिंह ने उसके साथ भी गाली ग्लौच करनी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा कि लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों पक्षों को शांत किया और महिला की शिकायत पर निहंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी। घटना 1 मार्च रात की बताई जा रही है। पीड़ित महिला पूजा ने दी घटना की सिलसिलेवार जानकारी, पढ़िए.. घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा पर बैठी थी: पीड़ित महिला पूजा ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में काम करती है। पिछले दस साल से इसी रास्ते से आना-जाना करती है। घटना उस समय हुई जब वह रात में काम से घर जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा में बैठी थी। निहंग सिंह ने ऑटो की चाबी निकालकर दी गालियां: पूजा का कहना है कि जिस ऑटो पर वह बैठी थी वह सवारी का इंतजार कर रहा था। इतने में एक निहंग सिंह आया और उसने ऑटो की चाबी निकाली व ड्राइवर को गालियां देनी शुरू कर दी। मैंने विरोध किया तो मेरे साथ लड़ने लगा: महिला ने कहा कि जब वो भद्दी गालियां दे रहा था तो मैंने उसे गालियां न देने को कहा। जिस पर निहंग सिंह ने मुझे भी गालियां देनी शुरू कर दी। यही नहीं निहंग सिंह मुझे धक्के मारकर दूर तक ले गया। महिला ने फोन करके बुलाया परिवार: महिला का कहना है कि निहंग सिंह ने जब उसके साथ ज्यादा बत्तमीजी की तो उसने अपने परिवार को बुलाया। जब महिला का परिवार मौके पर पहुंचा तो निहंग सिंह ने तलवार लहरानी शुरू कर दी। थाने के गेट पर हुई दोनों पक्षों में हाथापाई: महिला ने बताया कि जमालपुर थाने के गेट पर बीच सड़क में निहंग सिंह ने उसके परिवार पर भी हमले की कोशिश की। महिला का कहना है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो थाने के बाहर का ही है। जमालपुर थाने में गए तो उन्होंने 7 नंबर डिवीजन भेजा: महिला ने बताया कि वह शिकायत करने थाना जमालपुर में गई तो उन्होंने कहा कि यह घटना थाना डिवीजन नंबर सात के एरिया में हुई। वहीं जाकर शिकायत दें। महिला ने बताया कि फिर उन्होंने डिवीजन नंबर सात में इस मामले की शिकायत दी है। निहंग सिंह का आरोप, महिला का गिरोह है मोबाइल व नकदी लूटती है निहंग सिंह ने भी महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निहंग सिंह का कहना है कि यह महिला और उसके साथी एक गिरोह बनाकर लोगों को लूटते हैं। उसने आरोप लगाया कि महिला और उसके साथियों ने उसका मोबाइल और नकदी भी लूट ली है। उसने भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस बोली, दाेनों पक्षों ने दी है शिकायत थाना डिवीजन नंबर 7 के ए.एस.आई. रणधीर सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि विवाद ऑटो में बैठने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *