लुधियाना में महिला मजदूर पर तेजाब फेंका:मजदूरी करती है पीड़ितां, बाइक पर आए व्यक्ति ने अपने पास बुला किया अटैक

पंजाब के लुधियाना में दुगरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लेबर मजदूरी का काम करने वाली 40 वर्षीय महिला पर एक अज्ञात युवक ने तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की आंखें, चेहरा बुरी तरह से झुलसा है। डाक्टरों ने महिला के कपड़े जांच के लिए कब्जे में लिया। कैसे हुआ हमला? जानकारी के मुताबिक, गुरु ज्ञान विहार, दुगरी इलाके में पीड़िता सावित्री (40) दोपहर खाना खाने के लिए आई थी। इसी दौरान बाइक पर एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी और हेल्मेट लगाया हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले सावित्री को अपने पास बुलाया और जैसे ही वह नजदीक आई, उसने बोतल में रखा तेजाब उसके चेहरे पर डाल दिया और तुरंत वहां से भाग निकला। अचानक हुआ चेहरा पर सवित्री के हमला प्रत्यक्षदर्शी लजा वती ने बताया कि हमला अचानक हुआ और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। सवित्री हमारी बुआ लगती है। सभी हम मजदूरी का काम करता है। वह कई वर्षों से लुधियाना में ही रह रही है। उनके तीन बच्चे है। भतीजी नीशा ने कहा कि वह और उसकी बुआ दोनों काम कर रहे थे। उस समय मिक्सचर मशीन में मसाला तैयार किया जा रहा था। हम दोनों खाना खाने की बातें कर रहे थे। तभी बाइक सवार आरोपी आया, उसने सावित्री को बुलाया और तुरंत तेजाब डालकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन अब संबंधित थाना पुलिस को रुक्का भेज कर मामले की जानकारी देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *