लुधियाना में मांझे ने कटा महिला का गला:पार्टी से स्कूटी पर लौट रही थी वापस; स्पीड कम होने से बची जान

पंजाब के लुधियाना में प्लास्टिक मांझे का कहर लगातार जारी है। सहेली के बर्थ डे पार्टी से वापस स्कूटी से घर लौट रही महिला प्लास्टिक डोर गले में लगने से घायल हो गई। महिला को घायल अवस्था में नजदीकी क्लिनिक में ले जाया गया। ग़नीमत रही कि उसकी स्कूटी की स्पीड कम थी, जिस कारण उसका बचाव हो गया। महिला के गले की दो परतें मांझे से कट गई। महिला ब्‍यूटिशन का काम करती है। सहेली के बर्थ पार्टी से आ रही थी वापस जानकारी देते हुए ग्यासपुरा निवासी मुमताज यासिम ने कहा कि वह अपने सहेली के बर्थ पार्टी में गई हुई थी। वापस घर लौटते समय प्रताप चौक के हाईवे पर जैसे ही उसकी स्कूटी आई तो अचानक से प्लास्टिक मांझा उसके गले में लिपट गया। स्कूटी की स्पीड कम थी। उसने तुरंत स्कूटी को रोका और पीछे बैठी सहेली को आवाज देकर शोर मचाया कि गले पर प्लास्टिक मांझा लिपट गया है। मांझे को जब गले से हटाया तो गला खून से भर गया था। बाकी सहेलियां जो आगे स्कूटी पर जा रही थी वह भी वापस लौटी। महिला बोली-गले की दो परतें कटी प्रताप चौक से घर का रास्ता अभी दूर था इसलिए डॉक्टर के जब गए तो डॉक्टर ने उसे बताया कि गले की दो परतें कट गई है। फिर भी काफी बचाव हो गया। मुमताज ने कहा कि पुलिस प्रशासन को प्लास्टिक मांझा बेचने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *