पंजाब के लुधियाना में 25 दिसंबर को मां-बेटे का शव कमरे में पड़ा मिला। हैबोवाल के प्रेम विहार इलाके में बदबू फैलने के कारण पड़ोस के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। इस केस में शवों की हालत से लग रहा था कि शायद हथौड़े से मां और बेटे की हत्या की गई है लेकिन खुलासा हुआ है कि दात से मां-बेटे को मौत के घाट उतारा है। मृतक महिला के प्रेमी पुलिस रडार पर महिला के साथ लिविंग इन में रहने वाला उसका प्रेमी पुलिस की रडार पर है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि महिला के प्रेमी तक पुलिस पहुंच गई है। जिस हथियार से उसने महिला और उसके बेटे की हत्या की है उन हथियारों व अन्य सबूतों को जुटाने में पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने 85 प्रतिशत केस कर लिया हल इस केस को पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत तक हल कर लिया है। जल्द ही इस केस में पुलिस खुलासा करेगी कि महिला और उसके बेटे को किन कारणों से मारा गया है। मृतक महिला का नाम सोनिया (45) है और उसके बेटे का नाम कार्तिक(10) है। दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले है। कार्तिक घर के नजदीक ही स्कूल में पढ़ता है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला अपने पति से तलाक लेने के बाद एक व्यक्ति के साथ यहां लिव इन में रह रही थी। महिला के साथ उसका बेटा भी रहता था। पुलिस ने इस मामले में महिला के पहले पति के बयानों पर मामला दर्ज किया है। उधर, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी पता चला है कि हत्यारे ने मां के सिर पर 3 और बेटे पर दो वार करके उनकी जीवन लीला समाप्त की है। इस मामले में पुलिस इलाके में लगी करीब 15 सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है जिसमें पिछले 10 दिनों के वीडियो फूटेज चैक किए है।


