लुधियाना में माता चिंतपूर्णी से लौट रहे 3 युवक घायल:एंडेवर कार में सवार थे 5 दोस्त, बोलेरो ने मारी टक्कर, मानसा का रहने वाला आरोपी ड्राइवर

पंजाब के लुधियाना में एक एंडेवर कार और बोलेरो में टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में चल रही थीं। हादसा घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे में 3 युवक घायल हो गए। घायलों को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश नाम के व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भतीजा नयन अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर घर लौट रहा था। वे रंजीत एवेन्यू के पास थे। पांचों लोग चाय पीने के लिए दशमेश नगर चाय की दुकान पर जा रहे थे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई अचानक उनकी एंडेवर कार सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महेश के मुताबिक, घायलों को डीएमसी अस्पताल में ले जाया गया है। अभी यह भी पता नहीं चल पाया है कि बोलेरो ड्राइवर को नींद आ गई थी या उसने कोई नशा कर लिया था। बोलेरो ड्राइवर मानसा का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *