लुधियाना में मिली 15 कुत्तों की चमड़ी:मोमोज, बिरयानी व अन्य खाद्य पदार्थों में कुत्तों का मीट प्रयोग होने का शक

सावधान! आप जो नॉनवेज मोमोज, बिरयानी व मीट खा रहे हैं तो उसे अच्छे से परख लें। कहीं ऐसा न हो कि इन चीजों में आपको कुत्तों का मीट खिलाया जा रहा हो। लुधियाना में डाबा इलाके के ढिल्लो नगर के खाली प्लाट में 15 के करीब कुत्तों की चमड़ी व दांत मिले हैं। डॉग लवर्स को शक है कि इलाके में कुत्तों को मारकर उनका मीट अलग-अलग चीजों में प्रयोग किया जा रहा है। यह शक तब हुआ जब ढिल्लो नगर के एक खाली प्लाट में 15 से ज्यादा कुत्तों की खालें व दांत मिले। डॉग लवर व साइलेंट फ्यूरो एसोसिएशन एनजीओ की कविता शर्मा ने कुत्तों की हत्या किए जाने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी कार्रवाई करने में आनाकानी की तो उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से संपर्क साधा। मेनका गांधी के हस्तक्षेप से पुलिस ने अब डाबा थाने में एक अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की। 1 फरवरी को मिली थी कुत्तों की खालें कविता शर्मा ने बताया कि एक फरवरी को उन्हें किसी ने सूचना दी कि ढिल्लो नगर में खाली प्लाट में कुत्तों के अंग पड़े हैं। उन्होंने बताया कि जब वो मौके पर पहुंची तो वहां पर कम से 15 कुत्तों की खालें, दांत व अन्य अंग बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई। मेनका गांधी से संपर्क किया तो उनके दफ्तर से पुलिस के साथ संपर्क किया गया। अब पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी। कुत्ता गुम हुआ तो हुआ खुलासा कविता शर्मा ने बताया कि इलाके में एक परिवार को पालतू कुत्ता गुम हुआ तो वो उसे ढूंढने लगे। जब वो ढिल्लो नगर में गए तो वहां खाली प्लाट में उन्हें कुत्तों की खालें दिखाई दी। उन्होंने मुझसे संपर्क किया तो मैं तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि जब प्लाट में ढूंढ खोज की तो वहां पर 15 के करीब कुत्तों की खालें, दांत व अन्य अंग मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि कुत्तों का मीट मोमोज, बिरयानी व अन्य खाद्य पदार्थों में किया जा रहा है। ज्यादातर पालतू कुत्तों की खालें मिली कविता शर्मा ने बताया कि वहां पर जो खालें मिली वो ज्यादातर पालतू कुत्तों की हैं। उन्होंने बताया कि उसके बाद इलाके में पता किया तो कई परिवार सामने आए जिन्होंने कहा कि उनके पालतू कुत्ते गायब हुए हैं। मोमोज में कुत्ते की मीट मिलने के मामले पहले भी आए सामने: कविता शर्मा ने बताया कि पहले भी कई शहरों में मोमोज में कुत्ते की मीट मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली में भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। पालतू कुत्तों को बनाते हैं निशाना: कविता शर्मा ने बताया कि ऐसे लोग पालतू कुत्तों को निशाना बनाते हैं। स्ट्रीट डॉग का पता सब को रहता है। गली में कुत्ता न दिखे तो लोग एक दूसरे को पूछना शुरू कर देते हैं। स्ट्रीट डॉग को पकड़कर ले जाना भी मुश्किल होता है। पर्चा दर्ज करके जांच शुरू कर दी जांच अधिकारी हरचरणजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पर्चा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे ताकि पता चल सके कि आखिर खाली प्लाट में कुत्तों की खालें किसने फेंकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *