लुधियाना में युवक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार:कार से मारी टक्कर, सूनसान जगह पर छोड़कर हुए फरार, एक महिला शामिल

लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस ने एक युवक की हत्या का मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने एक प्रेस वार्ता में दी। बता दे कि मामले की शुरुआत 16 फरवरी को हुई, जब 112 हेल्पलाइन पर एक सूचना मिली। इसमें बताया गया कि क्लास्टोन पैलेस के पास, गांव सहिजाद की एक बेआबाद कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ है। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा और थाना जोधा के एसआई सहिबमीत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की तो युवक मृत पाया गया। नेपाल का रहने वाला था मृतक प्रारंभिक जांच में तेजधार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने के संकेत मिले, जिसके बाद बीएनएस की धारा 103 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान नेपाल निवासी युवक के रूप में हुई, जो पिछले 10 वर्षों से लुधियाना में रहकर शादियों में कुक का काम करता था। कार की टक्कर से हुई मौत जांच में खुलासा हुआ कि 16 फरवरी को उसकी एक आई-20 कार से टक्कर हुई थी, जिसमें तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद आरोपियों ने इलाज के बहाने उसे कार में बैठाया, लेकिन बाद में उसे गांव सहिजाद की बेआबाद कॉलोनी में छोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तीन आरोपी आरोपी पुलिस ने इस मामले में युधवीर सिंह, सुरिंदरपाल सिंह और उसकी पत्नी सुरजीत कौर को नामजद किया है। ये सभी लोदीपुर, थाना और जिला शहीद भगत सिंह नगर के निवासी हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को 17 फरवरी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की आई-20 कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *