लुधियाना में यूरिया के ट्राला को लगी आग,VIDEO:बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा पलटा,ड्राइवर और उसका साथी फरार

लुधियाना में आज दिल्ली नेशनल हाईवे पर यूरिया से भरा ट्राला बेकाबू होकर पुल पर रेलिंग से टकरा कर पलट गया। ट्राला सड़क पर गिरने के बाद उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब ट्राला पलटा तो इंजन में धमाका हुआ जिसके बाद आग ने ट्राले को चपेट में ले लिया। ट्राला में सवार ड्राइवर और उसका साथी मौके से भाग गए। बेकाबू होकर पलटा ट्राला जानकारी मुताबिक ट्राला दिल्ली साइड से आ रहा था और अमृतसर साइड जा रहा था। ट्रांसपोर्ट नगर कट के सामने पुल पर अचानक ट्राला बेकाबू हो गया। करीब 20 से 25 फूट तक ट्राला घसीटता हुआ पलट कर गिर गया। ग़नीमत रही की ट्राला पुल से नीचे नहीं आकर गिरा अन्यथा पुल के नीचे जा रहे वाहनों का बड़ा नुकसान हो सकता था। लोगों ने ट्राला को आग लगी देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटना स्थल पर करीब 2 से 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारी आतिश राए ने बताया कि जैसे ही ट्राला को आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत गाड़ियां रवाना कर दी। फिलहाल अभी ट्राला चालक या उसके साथी का कुछ पता नहीं चला। लोग बताते है कि ट्राला का एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद इसमें आग लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *