लुधियाना में रियल एस्टेट कारोबारियों में फायरिंग:संपत्ति विवाद सुलझाने को बुलाई बैठक, गोली लगने से दो लोग गंभीर घायल

लुधियाना के मेहरबान इलाके के खासी कलां गांव में बुधवार दोपहर दो पूर्व रियल एस्टेट पार्टनरों के बीच संपत्ति विवाद को सुलझाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान एक ही गांव के दो लोग सुखजीत सिंह और सुखदेव सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सुखजीत सिंह की हालत गंभीर है और उसे चंडीगढ़ रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सुखदेव सिंह का इलाज CMC अस्पताल में चल रहा है। जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग मेहरबान थाने के ASI राधे शाम के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि रियल एस्टेट कारोबार में पूर्व पार्टनर सुखजीत और सुखदेव के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष अपने साथियों के साथ गांव में एकत्र हुए। कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि गोलियां किसने चलाईं और कितने हथियार इस्तेमाल किए गए। ASI राधे श्याम बोले- ASI राधे श्याम ने कहा kf हम प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन कई लोग बोलने से कतरा रहे हैं। इस घटना ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, पुलिस ने सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारी गोलीबारी की घटनाओं पर स्पष्टता चाहते हैं और जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें और भी लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और फोरेंसिक निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *