विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो ट्रैवल एजेंटों को थाना सुधार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए लखवीर सिंह सिद्धू पुत्र गुरदेव सिंह (निवासी कॉलेज रोड मंडी मुल्लांपुर) और उसकी पार्टनर रीना रानी पुत्री ओमा शंकर (निवासी अबूवाल थाना सुधार) पालिका बाजार सुधार में ‘सेफ कंसल्टेंट इमिग्रेशन एंड एजुकेशन सेंटर’ नाम से एक दफ्तर चला रहे थे। इस गिरोह में महेश कुमार वर्मा (निवासी बीरमपुर जिला होशियारपुर) भी शामिल था, जो अभी फरार है। डीएसपी खोसा ने बताया कि आरोपी लखवीर सिंह सिद्धू और रीना रानी को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी महेश कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। तीन केस से जानिए, कैसे बनाया शिकार


