लुधियाना में लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश:बेचने जा रहे थे चोरी की बाइक, करते थे छीनाझपटी, गैंग के 2 सदस्यों समेत 3 काबू

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने लूट और छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि थाना सलेम टाबरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कादिया जीटी रोड से दो आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हैबोवाल कलां के सुमित और जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। इनके पास से एक बाइक, दो स्कूटी, चार मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाएगी। एक अलग मामले में पुलिस ने अमृतसर के लहौरी गेट निवासी पारस को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *