लुधियाना में लूट करने वाला प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार:चाकू दिखाकर स्कूटी, मोबाइल और नकदी लेकर हुए फरार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

लुधियाना जिले में रायकोट पुलिस ने चाकू की नोक पर स्कूटी लूटने वाले एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। जहां आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी रायकोट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा (निवासी तलवंडी राय, रायकोट, हाल निवासी गली नंबर 1, गुरु रामदास नगर, बरनाला) और गुरप्रीत कौर उर्फ प्रीति (निवासी जोहलां रोड, रायकोट) के रूप में हुई है। बता दे कि सिटी रायकोट के इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने पैसों की जरूरत के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
दिनदहाड़े की थी लूट पीड़ित युवक ने अपने बयान में बताया कि 3 फरवरी 2026 को वह अपनी स्कूटी पर गांव बस्सियां से सिलौनी रोड होते हुए रायकोट जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह सिलौनी रोड पर न्यू ग्रीन सिटी का गेट पार कर रायकोट में एक मोड़ पर पहुंचा, तो वहां एक अज्ञात लड़की और एक युवक खड़े थे। चाकू दिखाकर की वारदात दोनों ने अचानक उसकी स्कूटी के सामने आकर उसे रोक लिया। युवक ने उसे थप्पड़ मारा और हाथ में पकड़ा चाकू दिखाकर स्कूटी से नीचे उतार दिया। इसी दौरान युवती स्कूटी पर बैठ गई। युवक ने पीड़ित को डराकर उसका मोबाइल फोन, जेब से आधार कार्ड और नकदी सहित पर्स छीन लिया। पीड़िता की मां ने की जांच-पड़ताल वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी उसकी स्कूटी लेकर बस्सियां रोड की तरफ फरार हो गए। पीड़ित की माता परमजीत कौर ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल की। इसमें उन्हें पता चला कि उनके बेटे को लूटने वाले युवक का नाम जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा और युवती का नाम गुरप्रीत कौर उर्फ प्रीति है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार यह भी बताया गया कि युवती कुछ दिन पहले अपनी स्कूटी पर रायकोट बस स्टैंड के पास भी देखी गई थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *