लुधियाना में लेडी वकील की मौत के बाद खुलासा:लिव-इन-रिलेशन में रहते पार्टनर पर हुई FIR, सुसाइड के लिए उकसाया,25 दिन चली जांच

पंजाब के लुधियाना में एक एडवोकेट युवती ने 5 जनवरी को सुसाइड कर लिया। उसकी अलमारी से एक सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने 25 दिन की जांच के बाद युवती की मां वीरपाल के बयानों पर जगदीश नाम के व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। जांच के बाद वीरपाल कौर की मां ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि दिलरोज शर्मा करीब डेढ वर्ष पहले मानसा से लुधियाना आई थी। वह गांव रल्ला के रहने वाले है। दिलरोज लेबर और जरूरमंदों के केस लड़ती थी। वह किसी लेबर यूनियन के प्रधान जगदीश के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी। अब जगदीश किसी और के संपर्क में था। जिस कारण उनकी बेटी के साथ उसका अक्सर झगड़ा रहता था। उसने जगदीश पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी की मौत का जिम्मवार है। आरोपी जगदीश और उसकी एक साथी महिला ने पहले पुलिस को बताया था कि दिलरोज मानसिक तनाव में रहती थी। उसके डाइजेस्टिव सिस्टम में दिक्कत थी जिस कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने अब जगदीश खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। ACP सुमित सूद ने कहा कि अधिकारियों ने मामला की जांच कर मामला दर्ज किया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच से पहले मां के ये थे बड़े आरोप मेरी बेटी की हैंडराइटिंग नहीं: मृतक दिलजोत की मां बीरपाल कौर ने कहा था कि सहेली ने जो सुसाइड नोट दिखाया है, उसकी जांच की जाए। यह लिखावट मेरी बेटी की नहीं है। मैंने कड़ी मेहनत करके उसे वकालत कराई थी। रविंदर कौर आज से करीब 3 साल पहले हमारे घर आई थी। उस समय भी मैंने इसे अपने घर से भगाया था। सहेली और उसके साथी ने मेरी बेटी को मारा: मां ने कहा- मैंने अपनी बेटी से भी कहा था कि तुम इन गलत लोगों के बातों में आ गई हो। ये लोग तुम्हें धमका कर नोच-नोच कर खाएंगे। ये मेरे को धमकियां देते थे कि तेरे भाई को मार देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि, मेरी बेटी की हत्या की गई है। जगदीश और उसकी साथी महिला ने मिलकर की है। इलाज के बाद बेटी ठीक थी: बीरपाल कौर ने आगे कहा था कि, मेरी बेटी का पीजीआई में इलाज चल रहा था। उसकी सभी रिपोर्ट मेरे पास है, वह बिल्कुल ठीक थी। मेरी बेटी के साथ जगदीश नाम का एक युवक रह रहा था। इसके बाद वो अन्य महिला के साथ रहने लगा। कल भी मेरी दिलजोत से एक घंटे बात हुई है, उस समय वो ठीक थी।

वहीं युवती का मां ने आरोप लगाया कि सुसाइड नोट पर उनकी बेटी की हैंडराइटिंग नहीं है। उसकी सहेली ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसका मर्डर किया है। वहीं सहेली का कहना है कि युवती काफी समय से बीमार थी। उसे देर अचानक उल्टी लगनी शुरू हो गई, इसके बाद वो चक्कर खाकर नीचे गिर गई। इसके बाद उसे मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे डीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी अलमारी से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। वहीं युवती की सहेली बीमारी और सुसाइड नोट दोनों का हवाला दे रही है। लेडी एडवोकेट ने 7 लाइन के सुसाइड नोट में लिखा- ”मैं अपने आप से तंग थी, मेंटली भी फिजिकल भी। बीमार रहती थी। मेरे घर के भी मुझे तंग करते थे जिस लिए मैंने यह सब किया। यहां किसी को कोई तंग ना किया जाए। सभी मेरा बहुत ध्यान रखते थे। पर मैं खुद ही जीना नहीं चाहती थी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *