लुधियाना जिले के दामोरिया रेलवे पुल की दूसरी साइड को खोलने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाजसेवी सच्चा यादव ने रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू से फोन पर बात की। मंत्री ने पुल को एक सप्ताह में खोलने का आश्वासन दिया। 90 दिन के लिए किया था बंद वहीं पुल की मरम्मत के लिए इसे 90 दिनों के लिए बंद किया गया था। इस अवधि के बाद पुल की एक तरफ यातायात शुरू कर दिया गया, लेकिन दूसरी तरफ अभी भी बंद है। इससे लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सीएम कर रहे ओवरब्रिज का उद्घाटन सच्चा यादव ने बताया कि 180 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुल की दूसरी साइड नहीं खोली गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शहर में 15 साल से बंद बुड्डा नाला ओवरब्रिज का उद्घाटन कर रहे हैं। ऐसे में दामोरिया पुल को भी खोला जाना चाहिए। यादव ने याद दिलाया कि पुल की पहली साइड आप विधायक मदन लाल बग्गा के प्रयासों से खुली थी। बिट्टू बोले-एक हफ्ते के अंदर शुरू रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि वह अभी रेलवे अधिकारियों से बात करते हैं और एक हफ्ते के अंदर ही इसे चालू करवा देंगे।


