लुधियाना में लोहे की भट्ठी में जोरदार धमाका:काम कर रहे 4 कर्मचारी झुलसे, स्क्रैप पिघलाते वक्त हुआ ब्लास्ट

लुधियाना में मंगलवार को फर्नेस इकाई में ब्लास्ट हो गया। इसमें चार मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा खन्ना के भादला रोड स्थित इस्माइलपुर गांव में एसबीजे फर्नेस यूनिट में लोहे को पिघलाने के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार, मजदूर भट्ठी में लोहे का स्क्रैप डाल रहे थे और पिघलाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान भट्ठी में अचानक तेज उबाल आया और जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण खौलता हुआ पिघला लोहा पास खड़े मजदूरों पर जा गिरा, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मची
हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फर्नेस मालिकों ने घायलों को तत्काल स्थानीय सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में भर्ती कराया। मंडी गोबिंदगढ़ के डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। झुलसे मजदूरों की पहचान विजय कुमार (26), पियान (30), चंदन (30) और रोशन (40) के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर हादसे के वक्त भट्ठी के पास काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण भट्ठी में अचानक उबाल आना बताया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *