लुधियाना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन:भारत नगर चौक से DC ऑफिस तक किया मार्च; बोले- सरकार मुसलमानों पर जबरन कानून थोप रही

लुधियाना के भारत नगर चौक पर आज मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। लोकसभा में संशोधित वक्फ बोर्ड बिल का कड़ा विरोध किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मुस्लिम समुदाय के नेता खालिद अली ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जिला पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने डीसी ऑफिस के सामने बैरिकेड्स लगा दिए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डीसी ऑफिस के पास ही रोक दिया। धक्केशाही करके कानून थोप रही सरकार जानकारी देते हुए खालिद अली और अनवर अली ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह मुस्लिम समुदाय पर धक्केशाही करके ये कानून थोप रहे है। मुस्लिम समुदाय को टारगेट भाजपा कर रही है। सरकार से मांग करते है कि मुस्लिम समुदाय के साथ उनके धर्म और हकों के खिलाफ धक्केशाही न की जाए। किसी भी सरकार को ये हक नहीं है कि वह किसी के धर्म और हकों पर हस्तक्षेप करे। आज सभी मुस्लिम समुदाय के लोग यहां इक्कट्ठे हुए है। आज डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र देकर यह मांग की गई है कि केन्द्र तक उनकी आवाज को पहुंचाया जाए ताकि इस बिल संशोधन में किए बदलाव को रद्द किया जा सके। आज समस्त मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है क्योंकि आज मुस्लिमों को हकों को छीना जा रही है। वक्फ बिल लाने का सरकार का उद्देश्य क्या है? 8 अगस्त, 2024 को लोकसभा में दो बिल, वक्फ (संशोधन) बिल, 2024 और मुसलमान वक्फ (निरसन) बिल, 2024 पेश किए गए। इनका मकसद वक्फ बोर्ड के काम को सुव्यवस्थित और वक्फ की प्रॉपर्टीज का बेहतर मैनेजमेंट करना है। वक्फ (संशोधन) बिल, 2024 का मकसद वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्तियों के रेगुलेशन और मैनेजमेंट में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सके। संशोधन विधेयक का उद्देश्य देश में वक्फ संपत्तियों के मैनेजमेंट में सुधार करना है। इसका मकसद पिछले कानून की खामियों को दूर करना और अधिनियम का नाम बदलने जैसे बदलाव करके वक्फ बोर्डों की कार्यकुशलता को बेहतर करना भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *