लुधियाना में वायरल चिट्टी पर बोले आशु:कहा-मैंने हाईकमान को नहीं लिखा कोई पत्र, चुनाव को सबीटाइज करने की है चाल

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उपचुनाव होने जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशू ने कहा आज कुछ मीडिया चैनलों पर खबर चल रही है कि मैंने हाईकमान को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें लिखा गया है कि सीनियर लीडरशिप को चुनाव में आने से रोका जाए। यह खबर बिल्कुल बेबुनियाद खबर है। आशु ने कहा कि इस तरह की खबर को चलाने से पहले मीडिया चैनल इसे वेरीफाई जरूर कर लें। आशु ने कहा कि मुझे इस तरह से लग रहा है कि कुछ शरारती लोग चुनाव को सबीटाइज करने की कोशिश कर रही हैं। आशु ने कहा कि मैं इस तरह की झूठी खबर की निंदा करता हूं। मेरे लिए हाई कमान का निर्देश सर्वोपरि है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *