लुधियाना में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई दौरान खुलासा:4.57 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी से लिए 15 हजार,रिमांड पर न ले जाने का था आश्वासन

पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ब्योरों की टीम ने बीती दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत पुलिस पोस्ट कैलाश के इंचार्ज एएसआई जनकराज को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सूत्रों मुताबिक खुलासा हुआ है कि पुलिस ने जिस आरोपी से रिश्वत ली है वह 4.57 करोड़ रुपए के कथित धोखाधड़ी मामले में नामजद है। पुलिस रिमांड पर न ले जाने का आश्वासन देकर 15 हजार रुपये की मांग की जानकारी के मुताबिक, न्यू कुंदनपुरी निवासी अमित कुमार पब्बी के खिलाफ 5 जनवरी को आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता गौरव कुमार (अमित का भाई) ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि एएसआई जनकराज ने उसके भाई को अदालत में पुलिस रिमांड पर न ले जाने का आश्वासन देकर 15 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया। जैसे ही एएसआई ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी आज होगा कोर्ट में पेश एसएसपी विजिलेंस वरिंदर बराड़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी एएसआई को बुधवार आज अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कैलाश पुलिस पोस्ट के चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में एक कैब चालक के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित किया जा चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *