लुधियाना में विदेश भेजने के लालच में पड़ोसी में झड़प:शादी विवाद में युवक पर रॉड से जानलेवा हमला जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना के न्यू सुभाष नगर इलाके में शुक्रवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर पड़ोसियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। महज 23 साल के युवक लक्ष्य पर लोहे की रॉड से सरेआम हमला किया गया। वर्तमान में युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वह CMC अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। क्या था पूरा मामला पीड़ित लक्ष्य की माता पूजा रानी ने रोते हुए बताया कि सारा विवाद उनके बेटे को विदेश भेजने की योजना से शुरू हुआ। पड़ोसियों को जब पता चला कि लक्ष्य विदेश जाने वाला है तो वे अपनी बेटी की शादी उससे कराने की जिद पर अड़ गए।
पूजा रानी के अनुसार पिछले 5-6 दिनों से पड़ोसी लगातार दबाव बना रहे थे। हमने उन्हें समझाया कि आप ब्राह्मण हो और हम अग्रवाल हम आपकी पूजा करते हैं लेकिन यह रिश्ता मुमकिन नहीं है। लेकिन वे नहीं माने । CCTV में क्या दिखा इलाके में लगे CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लक्ष्य गली में अपने दोस्तों के साथ सामान्य बातचीत कर रहा है। तभी एक बाइक पर दो युवक तेजी से आते हैं।
बाइक के पीछे बैठा युवक उतरते ही बिना कुछ कहे लक्ष्य पर लोहे की रॉड से जोरदार हमला करता है। जान बचाने की कोशिश में लक्ष्य जमीन पर गिर जाता है जिसके बाद हमलावर उस पर ताबड़तोड़ प्रहार करना जारी रखते हैं। इस मामले ने अब एक विवादित मोड़ ले लिया है। परिवार का कहना है कि उन्होंने धार्मिक और जातिगत मर्यादा का हवाला देकर रिश्ते से मना किया था लेकिन पड़ोसियों ने इसे अपनी तौहीन समझ लिया। अपनी बेटी को विदेश सेटल करने के शॉर्टकट के चक्कर में उन्होंने पड़ोसी धर्म को ताक पर रख दिया और अपने ही दोस्तों के साथ मिलकर इस खूनी खेल को अंजाम दिया। पुलिसिया कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर विवाद की पुष्टि हुई है। CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पीड़ित के बेयान लेलिए है दूसरी तरफ़ के लोगो को भी बुलाया है दोनों की बात सुन जो बनती कारवाही होगी की जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *