लुधियाना में विधवा महिला ने की आत्महत्या:दो बच्चों की मां, पिता बोले-देवर से परेशान होकर लगाई आग, पति की हार्टअटैक से मौत

लुधियाना जिले के जगराओं में सिधवां बेट के गांव कनिया हुसैनी में एक विधवा महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने महिला के देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़िता के पिता बूटा सिंह ने बताया कि ज्योति कौर की शादी मनजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए। कुछ समय बाद मनजीत की हार्टअटैक से मौत हो गई। इसके बाद ज्योति अपने बच्चों के साथ देवर के घर में रहने लगी। क्लिनिक पर काम करती थी महिला ज्योति ने बच्चों के पालन-पोषण के लिए सिधवां बेट के दिनेश क्लिनिक में काम करना शुरू किया। लेकिन इस दौरान उसकी बेटी का देवर के साथ उसका विवाद होने लगा। दोनों के बीच झगड़े को लेकर कई बार पंचायत में समझौता भी हुआ। देवर ने फोन कर पिता को दी जानकारी बुधवार को आरोपी ने फोन कर बताया कि ज्योति की आग लगने से मौत हो गई। लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे, तो घटना स्थल पर डीजल की दुर्गंध आ रही थी। जिससे साफ पता चलता था उसकी बेटी को आग लगी नही, बल्कि उसकी बेटी ने डीजल डाल कर खुद को आग लगाई है। परिजनों का आरोप है कि देवर से परेशान होकर ही ज्योति ने यह कदम उठाया। मौके पर डीजल की तेज दुर्गंध आ रही थी और ज्योति का शरीर बुरी तरह जल चुका था। देवर की तलाश में जुटी पुलिस गिद्दड़विड़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के देवर सुखविंदरपाल सिंह उर्फ किंदा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *