लुधियाना में शराबियों ने महिला से की छेड़छाड़:जबरन कमरे में घुसे, दो गिरफ्तार, वारदात का मुख्य आरोपी फरार

लुधियाना जिले के मन्ना सिंह नगर चन्नी चौक के पास एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बिल्डिंग में आकर दिनभर शराब पीते रहे जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति सुनील कुमार ने बताया कि 6 मई को कुछ लोग उनकी बिल्डिंग में आकर दिनभर शराब पीते रहे। उन्हें कई बार मना किया, लेकिन वे नहीं माने। सुनील के फैक्ट्री जाने के बाद नशे में धुत आरोपियों ने उनकी पत्नी के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक मौके से भाग गया। मुख्य आरोपी ने बुलाए थे साथी वहीं मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार है, जिसने अपने कमरे में साथियों को बुलाया और उन्हें शराब पिलाई। थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार, सुरेश कुमार और प्रदीप (मदन लाल) पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *