लुधियाना में कांग्रेस उम्मीदवार ने AAP के कार्यकर्ताओं को शराब बांटते हुए पड़का है। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पकड़े जाने पर कार्यकर्ताओं कार बीच सडक पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शहर के वार्ड नंबर-26 का है मामला लुधियाना के वार्ड नंबर-26 जोकि हैबोवाल एरिया में आता है। कांग्रेस उम्मीदवार गौरव भट्टी ने कहा कि AAP के उम्मीदवार डां. दीपक बांसल के समर्थक वोटरों को रिझाने के लिए शराब बांट रहे थे। गौरव भट्टी ने कहा कि वार्ड में वोटरों को शराब के साथ-साथ पैसे भी बांटे जा रहे थे, जिसकी उन्होंने वीडियो भी बनाई है। डिजायर कार पर लगा था AAP का झंडा गौरव भट्टी ने कहा कि एक डिजायर कार में शराब भरी हुई थी। कार पर AAP पार्टी का झंडा भी लगा था। कार का नंबर पीबी 10 जीयू-3032 है। उन्होंने कहा कि ये शराब उम्मीदवार डा.दीपक बांसल द्वारा ही बांटा जा रहा था। पुलिस ने कार की जब्त, जांच शुरू थाना हैबोवाल थाने की एसएचओ मधु बाला ने कहा कि कार किसकी है या किस उम्मीदवार की है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। जिसमें शराब रखी हुई थी।


