लुधियाना में शादी समागम में लड़ाई:पड़ोसियों पर किरपाणों से हमला बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल पुलिस जाँच शुरू

लुधियाना जिले में थाना नंबर 7 के अधीन आती इंद्रा कॉलोनी में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शादी समारोह के घर के बाहर कुछ हमलावर आए। घटना के समय घर के सदस्य मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि शादी वाले घर का किसी पक्ष के साथ पहले से विवाद चल रहा था जिसका असर पड़ोसियों पर भी देखने को मिला। घर में किसी को न पाकर हमलावरों का पड़ोसियों से झगड़ा स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 11 बजे के आसपास 10–15 हमलावर तेजधार हथियारों समेत कॉलोनी में आए। शादी वाले घर में किसी को न पाकर वे शोर मचाने लगे। इस बीच सामने बैठे पड़ोसी सुरजीत सिंह और बलजीत सिंह ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। किरपाणों से किया बाप-बेटे पर हमला पीड़ित सुरजीत सिंह ने बताया कि वे अपने घर के बाहर बैठे थे तभी हमलावर अचानक उनकी ओर बढ़े और किरपाणों से जानलेवा हमला कर दिया। बलजीत सिंह जो पास ही बैठे थे उन्हें भी तेजधार हथियारों से गंभीर चोटें आईं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
पड़ोसियों का कहना शादी वाले घर का झगड़ा हम पर उतार दिया घायल बलजीत सिंह का कहना है कि शादी वाले घर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। वह झगड़ा उनसे बिल्कुल संबंधित नहीं था लेकिन विवाद की आग पड़ोसियों तक आ पहुंची। उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण 10–15 लोग आए और हमला करके फरार हो गए। घटना के बाद इलाका दहशत में,पुलिस जांच जारी इस वारदात के बाद इंद्रा कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी निवासियों का कहना है कि विवाद शादी वाले घर का था, मगर हमला पड़ोसियों पर हो गया जिससे लोगों में रोष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *