लुधियाना में शिअद उम्मीदवार के पोस्टर पर पोती कालिख:प्रत्याशी घुम्मन बोले-संजीव अरोड़ा और आप वर्करों की है हरकत,RO को दी शिकायत

लुधियाना में उप चुनाव की तारिख नजदीक आने से पहले ही विवादित मामले सामने आने शुरू हो गए है। ताजा मामला मल्हार रोड नजदीक का है। शिअद उम्मीदवार एडवोकेट परोउपकार सिंह घुम्मन के पोस्टरों पर किसी ने कालिख पौत दी है। काले रंग की स्प्रे की गई है। जिस कारण शिअद वर्करों में काफी रोष भी है। चुनाव आयोग को उम्मीदवार की तरफ से शिकायत भी भेजी गई है। घुम्मन बोले-RO से कर चुका हूं शिकायत जानकारी देते हुए एडवोकेट परोउपकार सिंह घुम्मन ने कहा कि मुझे पता है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा और उनके वर्करों द्वारा ये हरकत की गई है। अरोड़ा ने निगम कर्मचारियों को भी कहकर पोस्टरों पर काली स्प्रे करवाई है। आम आदमी पार्टी की सरकार है जिस कारण धक्केशाही की जा रही है। घुम्मन ने कहा कि इस मामले में RO से भी शिकायत की गई है। हमारे पोस्टर उन्हीं जगहों पर लगे है जहां लोगों ने खुद लगवाए है। किसी ऐसी जगह पर पोस्टर नहीं लगा जहां किसी व्यक्ति ने विरोध किया हो। आप सरकार चुनाव से पहले ही बौखला गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *