लुधियाना में शिअद का धरना 28 को:किसानों की जमीन अधिग्रहण का विरोध, गमाडा कार्यालय पर होगा प्रदर्शन, जगराओं से जुटेंगे कार्यकर्ता

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हल्का जगराओं प्रभारी, पूर्व विधायक एसआर कलेर ने सोमवार को विशेष बैठक की। बैठक में 28 मई को लुधियाना में ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) कार्यालय के सामने होने वाले धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई। कलेर ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुनावी वादों से मुकर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार लुधियाना जिले में गमाडा के माध्यम से 24,311 एकड़ कृषि भूमि का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है। सुखबीर बादल के नेतृत्व में दिया जाएगा धरना शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में 28 मई को गमाडा के लुधियाना कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। हल्का जगराओं से कार्यकर्ता सुबह 8:30 बजे जीटी रोड पशु मंडी से लुधियाना के लिए रवाना होंगे। पूर्व विधायक कलेर ने सभी से पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर धरने में शामिल होने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में पूर्व चेयरमैन दीदार सिंह मालक, चंद सिंह डल्ला, सर्कल प्रधान शिवराज सिंह सरपंच, परविंदर सिंह चीमा, सरप्रीत सिंह काउंके समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *