लुधियाना में शिक्षा मंत्री बैंस ने किया औचक निरीक्षण:बोले-अध्यापकों की कमी जल्द पूरी होगी, गुणवत्ता में सुधार का दिया आश्वासन

पंजाब के लुधियाना में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज माछीवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। शिक्षा मंत्री की चैकिंग का पता चलते ही अन्य सरकारी स्कूलों में भी हड़कंप मचा रहा। उन्होंने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और सुविधाओं का जायजा लिया। हरजोत मंत्री बैंस ने बताया कि माछीवाड़ा से स्कूलों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मीडिया ने भी इस मुद्दे को उठाया था, और कई अभिभावकों ने भी स्कूलों के निरीक्षण की मांग की थी। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर वे स्वयं स्थिति का आकलन करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री बैंस ने पाया कि कुछ स्कूलों में बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के मामले में अच्छा काम हुआ है। हालांकि, उन्होंने कुछ और सुधारों की आवश्यकता भी महसूस की, जिन्हें नोट कर लिया गया है। कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी सामने आई हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी सामने आई है। मंत्री ने कहा कि ‘बेट एरिया’ (नदी के किनारे का क्षेत्र) होने के कारण शिक्षक यहां रहना पसंद नहीं करते और उनका तबादला हो जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। मंत्री हरजोत बैंस ने माछीवाड़ा के निवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के स्कूलों में जल्द ही गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *