लुधियाना में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज लुधियाना में भक्ति का सैलाब उमड़ने वाला है। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान भोलेनाथ दिव्य चांदी के रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। शोभायात्रा का रूट शोभायात्रा का आगाज शिव मंदिर गऊघाट से होगा जहां सबसे पहले चांदी के रथ का विधिवत पूजन किया जाएगा। रथ गऊघाट से बाजवा नगर होते हुए दरेसी रामलीला मैदान पहुंचेगा। दरेसी मैदान से शोभायात्रा अपने विशाल स्वरूप में आगे बढ़ेगी। इसमें गणपति जी, भगवान राम और मां गौरा के जयघोषों के साथ झांकियां शामिल होंगी। दिव्य रथ से श्रद्धालुओं पर गंगाजल की वर्षा की जाएगी और प्रसाद वितरण होगा।
दरेसी से निकलकर यात्रा मीना बाजार, माता रानी चौक और फिर घंटा घर पहुंचेगी जहां भव्य महा आरती का आयोजन होगा। इसके बाद गिरजाघर चौक, गुड़ मंडी, डिवीजन नंबर 3 और सिंगला शिवाला मंदिर होते हुए यात्रा वापस गऊघाट मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। ट्रैफिक अलर्ट: इन रास्तों पर जाने से बचें आज शनिवार होने के कारण बाजारों में भारी भीड़ रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में रूट डायवर्जन लागू किया है दरेसी, माता रानी चौक, घंटा घर और गुड़ मंडी की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम हो सकता है।
पुलिस की अपील:
पुलिस प्रशासन ने सभी सड़कों पर जवान तैनात किए हैं। असुविधा से बचने के लिए आम जनता इन रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।


