लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक:लक्खोवाल बोले-मीटिंग में CM मान ने किया गलत व्यवहार, आज बनेगी अगली रणनीति

लुधियाना में आज संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक का आयोजन इसड़ू भवन में किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शाम 6 बजे तक चलेगी। जिसके बाद किसान नेता प्रेसवार्ता करेंगे। दरअसल, किसान मांगों के पूरा न होने के कारण लगातार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले सीएम भगवंत मान के साथ हुई किसान नेताओं की बैठक बेनतीजा रही थी। जिसके बाद किसानों ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के की तैयारी की। पंजाब से सटे चंडीगढ़ के 18 बार्डरों को पुलिस ने मंगलवार रात से ही सील कर दिया था। पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया और कइयों को हाईवे पर निकलने ही नहीं दिया था। प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल बोले… जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि पहले किसानों की लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने किसानों की छोटी-छोटी मांगें नहीं मानी। मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के द्वारा गलत व्यवहार किसानों के साथ किया गया। इसी विरोध में किसान अब सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। आज बैठक में अगली रणनीति बनाए जाने को लेकर फैसला किया जाएगा। केंद्र सरकार के साथ-साथ अब पंजाब सरकार भी किसानों के विरोध हो गई है लेकिन किसान नेता दबने वाले नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *