लुधियाना में मंगलवार को राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से मुलाकात की। उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर चर्चा की। सांसद ने अपने एमपी कोटे से शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। ट्रैफिक विंग में नई भर्तियां की जाएंगी राज्यसभा सांसद का कहना है कि इससे शहर में लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके लिए एक निश्चित समय-सीमा तय की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक विंग में नई भर्तियां भी की जाएंगी। मंदिर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया सांसद अरोड़ा दिल्ली से लुधियाना पहुंचे। उसके बाद उन्होंने जगराओं पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में माथा टेका। उन्होंने मंदिर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया और तीन लाख रुपए की ग्रांट प्रदान की। लुधियाना पश्चिम सीट से हैं उम्मीदवार
सांसद संजीव अरोडा को पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नियुक्त किया है। उम्मीदवार नियुक्त होने के बाद सांसद अरोडा लगातार लोगों से संपर्क साध रहे हैं। जुलाई अंत तक उपचुनाव होने के अनुमान है।


