लुधियाना में स्कूल में चोरी का VIDEO:मिड-डे मील कर्मचारी का पति निकला चोर, नशे के लिए साथियों संग चुराई लोहे की ग्रिल

लुधियाना में खन्ना के गांव रोहणों कलां के सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। स्कूल की दीवार फांदकर तीन युवकों ने लोहे की ग्रिल चुराई। सहकारी समिति के CCTV कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई। जांच में एक आरोपी की पहचान हरचंद सिंह के रूप में हुई। वह स्कूल में मिड-डे मील और सफाई करने वाली करमजीत कौर का पति है। हरचंद सिंह ने नशे की लत पूरी करने के लिए दो साथियों के साथ यह चोरी की। सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्रिल चुराकर बाइक पर फरार आरोपी 11 मई की सुबह स्कूल खुलने पर गांव के सरपंच रणजीत सिंह और हाकम सिंह ने स्कूल इंचार्ज प्रदीप कुमार को इस घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि एक व्यक्ति स्कूल से ग्रिल चुराकर बाइक पर सवार अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। कमरे का ताला टूटा मिला स्कूल स्टाफ ने जब परिसर की जांच की तो पाया कि स्कूल भवन के ऊपर बने एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और वहां से लोहे की ग्रिल गायब थी। हरचंद सिंह पहले से ही स्कूल में आता-जाता रहता था, जिससे उसे परिसर की पूरी जानकारी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *