लुधियाना में हाईवे से गड्ढे में गिरी महिंद्रा कार:2 घायल, कोहरे के कारण बैरिकेड्स नहीं दिखे, निर्माण कार्य पर नहीं लगे थे रिफ्लेक्टर

लुधियाना में आज सुबह हाईवे पर समराला चौक के पास चल रहे निर्माण कार्य के चलते खोदे गए गड्ढे में एक महिंद्रा कार गिर गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह कोहरा इतना घना था कि ड्राइवर को पता ही नहीं चला कि हाईवे पर डिवाइडर का काम चल रहा है। इसमें प्रशासन की भी गलती है जिसने निर्माण स्थल पर किसी तरह के रिफ्लेक्टर नहीं लगाए। पता चला है कि कार चालक जालंधर जा रहा था। कार में उसके साथ कुछ लोग भी बैठे थे जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगाने की मांग क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोहरे के कारण कई वाहन हादसों का शिकार हो चुके हैं। रोजाना ट्रैफिक पुलिस दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पर चेक पोस्ट बनाती है, लेकिन पुलिस यहां रिफ्लेक्टर नहीं लगा पाती। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *