लुधियाना में हाई वोल्टेज तारों से झुलसा छात्र:पड़ोसन ने छत्त पर डाली थी पानी से भरी साड़ी,खेलते समय लगा बिल्डिंग से करंट

पंजाब के लुधियाना में ढंडारी खुर्द छत पर खेल रहे छात्र को अचानक हाई वोल्टेज तारों से करंट लग गया। छात्र बुरी तरह से झुलस गया। शोर-शराबा पड़ने पर तुरंत छात्र को सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल छात्र का नाम विशाल (14) है। विशाल अपने परिवार में बड़ा बेटा है। छत पर खेल रहा था विशाल जानकारी देते हुए विशाल के जीजा सुमित ने कहा कि विशाल छत पर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहती महिला ने पानी से भीगी साड़ी छत्त पर सुखने के लिए डाली थी। विशाल अपनी छत्त पर खेल रहा था। शक है कि शायद हवा चलने के कारण साड़ी में जो पानी था वह हाईटेंशन तारों पर पड़ गया जिस कारण बिल्डिंग की छत्त पर करंट आ गया। पूरी बिल्डिंग तारें जली पूरी बिल्डिंग की तारें जल गई। हादसे में महिला के भी झुलसे होने का पता चला है कि लेकिन महिला का नाम आदि कुछ पता नहीं चला। विशाल को जब अस्पताल लेकर आए तो वह करीब 60 से 70 फीसदी झुलसा हुआ था। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। विशाल 7वीं कक्षा का छात्र है जो सरकारी स्कूल में पढ़ता था। सुमित ने कहा कि विशाल का चेहरा और बाकी शरीर की चमड़ी करंट लगने से उतर गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हाई वोल्टेज तारों को लेकर पावरकाम के खिलाफ भी काफी रोष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *