लुधियाना में हार्डवेयर की दुकान में चोरी:1.25 लाख रुपये नकद और DVR गायब, सुबह बिखरा मिला सामान, पहले भी हो चुकी वारदात

लुधियाना जिले के चंडीगढ़ रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में सोमवार रात चोरी की घटना सामने आई। जहां चोर दुकान की तीसरी मंजिल से अंदर घुसे और लगभग 1.25 लाख रुपये नकद तथा डीवीआर की हार्ड डिस्क लेकर फरार हो गए। घटना का पता मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर चला। दुकान मालिक विकास गुप्ता ने इस संबंध में चौंकी जीवन नगर में शिकायत दर्ज कराई है। गुप्ता ने बताया कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया, ताकि सीसीटीवी फुटेज न मिल सके, इसलिए वे डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मार्केट में पहले भी हो चुकी वारदात विकास गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि कुछ दिन पहले इसी मार्केट में एक और चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने तब भी दुकान का डीवीआर उठा लिया था। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। दुकान में 6 साल पहले हुई थी चोरी गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर 6 साल पहले भी चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मार्केट में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *