लुधियाना में होली की धूम:मंदिरों में फूलों की वर्षा और क्लबों में ऑर्गेनिक पार्टी; हुड़दंगियों पर पुलिस की ‘थर्ड आई’

लुधियाना में आज पूरी तरह से होली के रंगों में भर गए है। शहर के मंदिरों से लेकर पॉश सोसायटियों और क्लबों तक हर जगह जश्न की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। एक तरफ जहां मंदिरों में ठाकुर जी के संग पुष्प होली खेली जाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि अगर किसी ने त्योहार के नाम पर हुड़दंग मचाया तो उसे रंग की जगह पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ेगा।शहर के प्रमुख धार्मिक और रिहायशी इलाकों में हजारों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिसमे गोबिंद गोधाम, इस्कॉन टेंपल, कृष्ण बलराम गौशाला और प्राचीन गौशाला में विशेष भजन-कीर्तन और ठाकुर जी की रासलीला होगी। यहाँ मुख्य रूप से फूलों की होली (पुष्प होली) आकर्षण का केंद्र रहेगी। हाई-प्रोफाइल पार्टियां जनपथ, सेंट्रा ग्रीन और ओमेक्स जैसी सोसायटियों के साथ-साथ शहर के नामी क्लबों में भी होली इवेंट्स रखे गए हैं। इस बार शहर में इको-फ्रेंडली होली का जोर है।आयोजकों द्वारा केवल ऑर्गेनिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। पुलिस की स्पेशल टीम तैयार: ASP ट्रैफिक की सख्त चेतावनी होली पर सड़कों पर स्टंट करने वालों और शांति भंग करने वालों से निपटने के लिए लुधियाना पुलिस ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।ASP ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हर चौक पर नाकाबंदी और शहर के हर मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी।शराब पीकर वाहन चलाने वालों के न केवल चालान कटेंगे बल्कि वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं। अगर किसी ने बुलेट से पटाखे छोड़े या साइलेंसर मॉडिफाई करवाया पाया गया तो पुलिस तुरंत सख्त कार्रवाई करेगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 से अधिक अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को फील्ड में तैनात किया गया है। हमारा मकसद त्योहार में खलल डालना नहीं बल्कि सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस को स्पष्ट निर्देश हैं कि हुड़दंगियों पर सिर्फ चालान ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर FIR (पर्चा) भी दर्ज की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *