लुधियाना में 1 दिन पहले रखे नेपाली नौकर का कारनामा:दो साथियों को बुला लूटा घर,बुजुर्ग महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में किया बेसुध

पंजाब के लुधियाना में 1 दिन पहले घर पर रखे नेपाली नौकर ने वारदात को अंजाम दे दिया। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने घर की मालकिन बुजुर्ग महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध करके लूटा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला के दामाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने वारदात से एक दिन पहले ही सूरज निवासी जिला दोटी नेपाल को काम पर रखा था। उसने अपने दो साथियों को बुलाकर उनकी बुजुर्ग सास लखविंदर कौर (75) को खाने में या कोई कुछ सुघा कर बेसुध कर दिया। इसके बाद बदमाश ने घर से सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। अमरिंदर सिंह ने जब पत्रकारों ने इस मामले संबंधी बात की तो उन्होंने अभी कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सास मां अस्पताल में दाखिल है। नेपाली नौकर की नहीं हुई पुलिस वेरीफिकेशन सूत्रों मुताबिक मिली जानकारी अनुसार नेपाली नौकर की पुलिस वेरीफिकेशन अभी हुई नहीं थी। महिला के साथ वह उसकी रिश्तेदारी में फरीदकोट गया था। इसके बाद जब वापस घर लौटी तो उसने अपने दो साथियों को बुलाकर उसे बेसुध करके घर को लूट लिया। लूट में क्या क्या सामान बदमाश ले गए इस बारे अभी कुछ पता नहीं चला। शहीद भगत सिंह चौकी इंचार्ज रविंदर कुमार मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *