लुधियाना में 12 सड़कें ब्लैक स्पॉट घोषित:140 अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मी तैनात, सांसद बोले- जल्द बनेगा फुट ओवरब्रिज

लुधियाना में ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सोमवार को सर्किट हाउस में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा, एडीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल, म्युनिसिपल कमिश्नर आदित्य डचलवाल मौजूद रहे। शहर में 12 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की गई है। इनमें यूपीएससी जैन चैरिटेबल अस्पताल, बॉबी पैलेस से शिंगार सिनेमा, सेठी आइसक्रीम टी-पॉइंट, पंजाब नेशनल बैंक, इट्टा वाला चौक और विश्वकर्मा चौक शामिल हैं। साथ ही दुर्गा माता मंदिर, जगराओं ब्रिज, जय माता चिंतपूर्णी ढाबा से भारत पेट्रोल पंप, स्टेट बैंक से पवेलियन मॉल, पुलिस लाइन दीप नगर और सब्जी मंडी चौक को भी ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। 2024 में सड़क हादसों में आई कमी सांसद संजीव अरोड़ा ने बताया कि नियमित ट्रैफिक जागरूकता कैंप के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। साल 2023 में जहां 403 मौतें दर्ज की गईं, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 377 हो गई है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि शहर में 140 अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्कूल छुट्टी के समय विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का मानना है कि नागरिकों के सहयोग से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। जल्द बनेगा फुट ओवरब्रिज- सांसद सांसद संजीव अरोड़ा ने बताया कि इलाके में भीड़भाड़ से निपटने के लिए जनरल बस स्टैंड के पास एक फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हीरो बेकरी चौक से पखोवाल रोड तक एलिवेटेड रोड पर दो-तरफा वाहनों की आवाजाही को जिसे जनता की मांग पर अस्थायी रूप से शुरू किया गया था, उसे अब ट्रायल रन की सफलता के बाद स्थायी कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *