लुधियाना में 2 बदमाश गिरफ्तार:8 लाख रुपए-बाइक बरामद; स्टील फैक्ट्री कर्मचारी से की थी 15 लाख की लूट, तीन अभी फरार

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने बालाजी स्टील फैक्ट्री के कर्मचारी से लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह उर्फ सागर और विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं। एडीसीपी परभजोत सिंह विर्क ने बताया कि कुछ दिन पहले आर के रोड पर बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मचारी हरप्रीत सिंह से 14 लाख 80 हजार रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। 8 लाख रुपए और बाइक बरामद उन्होंने बताया कि एसएचओ मोती नगर अमृतपाल सिंह की टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों से लूट के 8 लाख रुपए और एक बाइक बरामद की है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट से पुलिस को आरोपियों की रिमांड भी मिल गई है। लुटेरों पर पहले से दर्ज हैं मामले एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले से ही मामले दर्ज हैं। इसके अलावा परिंस वर्मा, मंगत सिंह और करन कपूर निवासी दुगरी लुधियाना फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापामारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *