लुधियाना पुलिस ने लूटपाट करने और जानलेवा हमला करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने एक प्रवासी व्यक्ति को घेर उससे लूटपाट की थी। साथ ही उस पर जानलेवा हमला भी किया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से धारदार हथियार और चोरी के मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए है। थाना झोधेवाल पुलिस ने किए काबू
रविवार को मीडिया को जानकारी देते थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया की पिछले 24 दिसंबर को बाइक सवार कुश लोगो ने एक प्रवासी पे हमला करके उससे मोबाइल छीन फरार हो गए थे जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास आते ही पुलिस ने जाँच शुरू की। नाकाबंदी करके पकड़े आरोपी
एसीपी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी जसवीर सिंह और उनकी टीम ने कैलाश नगर रोड पे नाकाबंदी कर बाइक पे सवार 3 आरोपियों को पकड़ा जिनसे पुलिस ने एक बाइक और 10 मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए है जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेश कर मांगा रिमांड
एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष अरोड़ा निवासी कैलाश नगर लुधियाना, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश गिल लुधियाना और रोहित उर्फ गंजी लुधियाना के तौर पे हुई है जिन्हें कोर्ट में पेश करके पुलिस ने रिमांड हासिल किया है। आरोपियों से और भी वारदातों का खुलासा किया जाएगा।


