लुधियाना में 70 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास:जाम से मिलेगी मुक्ति, रवनीत बिट्टू ने भगवंत मान को धमकी को ड्रामा

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना जिले के दोराहा में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास किया। बता दे कि यह परियोजना लंबे समय से लंबित थी और इसे रेलवे की मंजूरी के बाद अब शुरू किया गया है। दरअसल यह ओवरब्रिज रोपड़ की ओर जाने वाले फोरलेन प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अटके रहने से पूरा सड़क प्रोजेक्ट भी प्रभावित हो रहा था, जिससे क्षेत्र में यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिट्टू ने इस अवसर पर कहा कि यह पुल दोराहा और आसपास के क्षेत्रों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगा।मीडिया से बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने दावा किया कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के काम कर रही है। राज्य सरकार पर लगाया आरोप उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचा, रेलवे और सड़क परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बिट्टू ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की सुस्ती के कारण कई परियोजनाएं वर्षों तक अटकी रहीं। हालांकि, अब केंद्र की सक्रियता से उन्हें गति मिल रही है। उन्होंने जोर दिया कि पंजाब को मजबूत बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है और केंद्र इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर किया तंज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मिली धमकी के मामले पर भी बिट्टू ने टिप्पणी की। मुख्यमंत्री के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बिट्टू ने सवाल उठाया, “भगवंत मान ने ऐसी कौन-सी जंग लड़ी है, जो उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह घटनाक्रम एक “ड्रामा” हो सकता है और इसकी गंभीर जांच की जानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *