लुधियाना में AAP विधायकों की ‘रेकी’::विधायक सिद्धू बोले बाबा दीप सिंह जी का आशीर्वाद है, मैं डरने वाला नहीं

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सेंट्रल हलके के विधायक अशोक पाराशर पप्पी को मिली धमकी के बाद अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की रेकी (जासूसी) किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। रात 9 बजे की घटना: घर के बाहर रुकी संदिग्ध गाड़ी विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के घर के बाहर कल रात जब एक काले शीशों वाली संदिग्ध i20 कार वहां देखी गई। घटना के वक्त विधायक घर के भीतर मीटिंग कर रहे थे। विधायक सिद्धू ने बताया जानकारी देते हुए विधायक ने कहा रात करीब 9:00 बजे मीटिंग चल रही थी। तभी एक काले शीशों वाली i20 गाड़ी घर के बाहर आकर रुकी। करीब दो मिनट तक वह गाड़ी वहीं खड़ी रही और ऐसा लगा जैसे वे घर की पहचान कर रहे हों। जब तक मेरे गनमैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की और अंदर सूचना देने आया तब तक वे गाड़ी भगाकर ले गए। बाबा दीप सिंह जी का आशीर्वाद है, मैं डरने वाला नहीं धमकियों और संदिग्ध गतिविधियों पर बेबाक राय रखते हुए विधायक सिद्धू ने कहा
मैं किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं हूँ। मेरे ऊपर धन-धन बाबा दीप सिंह जी का आशीर्वाद है। उनके रहते मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हम जनता की सेवा के लिए चुने गए हैं और पीछे नहीं हटेंगे। आतंकी पन्नू की हिट लिस्ट में हैं विधायक गौरतलब है कि प्रतिबंधित संगठन के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पहले ही विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को जान से मारने की धमकी दी थी। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि वे किसी भी अज्ञात इंटरनेशनल नंबर से आने वाली कॉल न उठाएं। परिवार के अनुसार पिछले एक हफ्ते से विधायक के फोन पर लगातार संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय कॉल आ रही हैं। अशोक पाराशर पप्पी को भी धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया गया है।
पुलिस अब कुलवंत सिद्धू के मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध कार के नंबर और आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *