लुधियाना में नगर निगम चुनाव कैंपेन दौरान भाजपा उम्मीदवार समेत उनके परिवार के सदस्यों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे 3 लोग घायल हो गए। भाजपा उम्मीदवार ने हमले के पीछे आप उम्मीदवार पर आरोप लगाए हैं। घटना बुधवार देर शाम की है। भाजपा उम्मीदवार विक्की सहोता ने बताया कि वह वार्ड नंबर-30 से भाजपा की टिकट से चुनाव लड रहा हैं। बुधवार को वह अपने परिवार के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ घोडा फैक्ट्री के एरिया में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने हथियारों से उस पर व उसके भाई राकेश सहोता पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने के बाद हमलावर भाग गए। पहले रिवाल्वर ताना फिर तेजधार हथियार से किया हमला विक्की सहोता व उसके भाई राकेश सहोता ने बताया कि हमलावरों ने पहले उन पर रिवाल्वर ताना फिर तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। हमले के बाद पुलिस को सूचित किया गया। आप उम्मीदवार निक्कू भारती पर लगाए आरोप विक्की सहोता ने हमले के पीछे आप उम्मीदवार निक्कू भारती पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कि आप उम्मीदवार निक्कू अपनी हार से बौखलाहट में आया हुआ है। जिसने अपने साथियों के साथ उन पर हमला करवाया है। विक्की ने बताया कि हमलावरों में अजय सभरवाल, विनय सभरवाल समेत 5-7 लोग थे, जोकि हथियारों से लैस थे। पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा देने की मांग हमले से घायल भाजपा उम्मीदवार ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर से मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।


