लुधियाना में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई:महिला तस्कर सहित सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद, एक सप्लायर भागा

पंजाब के लुधियाना में कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) हरपाल सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। 19 फरवरी को मिली थी सूचना
एडीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) अमनदीप सिंह बराड़ और एसीपी (डिटेक्टिव) हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर अवतार सिंह, इंचार्ज CIA स्टाफ की टीम ने 19-02-2026 को मुखबरी के आधार पर कार्रवाई की। सूत्रों मुताबिक पुलिस आरोपियों के लिंक खंगाल रही है। उनके मोबाइल से कुछ संदिग्ध लोगों के नंबर भी पुलिस के हाथ लगे जिन पर पुलिस वर्क कर रही है।
थाना डिवीजन नंबर 05 में मुकदमा नंबर 50, दिनांक 19-02-2026, धारा 21(B), 29, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। 100-100 ग्राम हेरोइन बरामद
पहले चरण में आरोपी पविंदर सिंह उर्फ घोना निवासी गली नंबर 4, मनजीत नगर, लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर 20-02-2026 को बलविंदर कौर पत्नी हरजिंदर लाल को नामजद किया गया। उसे तलवंडी एरिया से गिरफ्तार कर 100 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई। एक आरोपी फरार
मामले में आरोपी दीपू कुमार निवासी कमला नगर, अब्दुल्लापुर बस्ती की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। उनसे पूछताछ जारी है ताकि नशा सप्लाई चेन के अन्य लिंक भी सामने आ सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *