लुधियाना में MLA पराशर की बढ़ी सुरक्षा:बोले-प्रशासन ने कहा-भीड़ वाली जगह पर नहीं जाना,हर समय रहे रहे चुस्त

पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी की प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। विधायक के गनमेन बढ़ा दिए गए है लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर अभी कितने गनमेन बढ़ाए है इसलिए यह सार्वजनिक नहीं है। विधायक अशोक पराशर ने अपने तौर पर बुलेट प्रूफ गाड़ी भी ली है। पराशर के दफ्तर में जो कोई भी उनसे मिलने जाता है तो फिजिकल तौर पर उसकी पुलिस कर्मी चैकिंग करते है फिर वह विधायक तक लोगों को जाने दिया जाता है। विधायक पराशर बोले-प्रशासन ने कहा हर समय चुस्त रहें जानकारी देते हुए विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से मुझे मैसेज आया हुआ है। बाकी प्रशासन विस्तर से बता सकते है। मुझे सिर्फ इतना मैसेज आया है कि आपकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। हर समय आपने सिक्योरिटी के अंदर रहना है और चुस्त होकर रहना है। मैं प्रशासन की उसी बात पर पहरा दे रहा हूं। बाकी थ्रेट वाली कोई खास बात नहीं है। गुरुओं की धरती है। हम डरने वाले नहीं है। मेरे भाइयों ने देश के लिए बलिदान दिया है जब काली अंधेरी चलती थी। मैं सिर्फ भगवान से डरता हूं और किसी से नहीं डरता मैं सिर्फ भगवान से डरता हूं और किसी से नहीं डरता। मैंने किसी तरह की शिकायत पुलिस को नहीं दी। पुलिस ने खुद मुझे सिक्योंरिटी दी है। मुझे कहा गया है कि ज्यादा भीड़ वाली जगह पर नहीं जाता है। जिस जगह भी जाना है वहां के एसएचओ को बता कर जाना है। मैं पुलिस को बात मान रहा हूं। बुलेट प्रूफ गाड़ी मैंने अपने तौर पर ली है। थ्रेट जैसे कोई बात होगी तभी प्रशासन ने इस तरह मुझ से कहा है बाकी प्रशासन पूरी बात बता सकता है। पहली सरकार के समय में जो नशेड़ी किस्म के लोग पल रहे है वहीं इस तरह थ्रेट आदि के काम करते है। सरकार अपना काम अच्छा कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *